ग़दर 2 का दूसरा चरण शुरू 

साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर का निर्माण करने वाली इंदिरा फ़िल्म इंटरनेशनल और भोजपुरी के शो मैन कहै जाने वाले निर्देशक रमाकांत प्रसाद की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में जुट गए हैं ।

मुम्बई के मड आइलैंड खूबसूरत लोकेशन में रवि वार से ग़दर 2 के दूसरे चरण के शूटिंग की शुरुआत हुई । निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी की ग़दर 2 के संगीतकार व निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद । दो दर्जन से भी अधिक सितारों से सजी इस फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह , गायन के क्षेत्र से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखे प्रमोद प्रेमी यादव , किशन राय ,  माही खान , निशा दुबे, सन्नी सिंह , पायल पांडे , श्रेया मिश्रा , अनिता व्यास ,  भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही , उमेश सिंह , संजय पांडे , देव सिंह , अयाज़ खान, प्रेम दुबे , बालेश्वर सिंह , अवधेश सिंह , गोपाल राय , बृजेश त्रिपाठी , अनूप अरोरा , उल्हास कुड़वा , सिद्धार्थ सहगल , वंदिनी मिश्रा , सुनीता सिंह , सुप्रिया पांडे व वंदना आदि मुख्य भूमिका में हैं । —–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Actress Divyajyoti Sharma Has Passion For Acting... Posted by author icon admin Oct 29th, 2019 | Comments Off on Actress Divyajyoti Sharma Has Passion For Acting