कंप्लीट हुई प्रमोद शास्त्री की रब्बा इश्क ना होवे 

लगभग एक महीने की मैराथन शूटिंग के बाद निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म रब्बा इश्क ना होवे की शूटिंग कंप्लीट हो गई है । रब्बा इश्क़ ना होवे की शूटिंग के दौरान ही फ़िल्म के लीड पेयर अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह ने कई ऐसे फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिससे दर्शको की उत्सुकता फ़िल्म को लेकर काफी बढ़ गई है । शूटिंग समाप्ति के बाद पूरी यूनिट ने निर्देशक प्रमोद शास्त्री की कार्यप्रणाली की जबरदस्त तारीफ की । उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव ।

रब्बा इश्क़ ना होवे की पटकथा और संवाद लिखा है एस के चौहान ने जबकि मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे,  कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म जुलाई में रिलीज़ होगी ।    —-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Deepak Saraswat Turned Down The proposal of the national president Of Rashtriya Yuva Munch – saying there is much to... Posted by author icon admin Jan 11th, 2020 | Comments Off on Deepak Saraswat Turned Down The proposal of the national president Of Rashtriya Yuva Munch – saying there is much to learn