तनी ताक दs…ठेठ भोजपुरिया फ़िल्म

भोजपुरी फिल्मों में एक ऐसे समूह ने प्रवेश किया है, जो वास्तव में भोजपुरी में पारिवारिक फ़िल्म बनाना चाहता है. हिंदी की टीवी इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करने के बाद भोजपुरिया माटी के कलाकारों ने भोजपुरी में एक अच्छी फ़िल्म बनाकर यह दिखा दिया है की भोजपुरी में अच्छी फ़िल्म बन सकती है.

जी मैं बात कर रहा हूँ, ‘तनी ताक दs की मर जाइ हो’ फ़िल्म की. कभी सास भी बहू थी का  निर्देशन कर चुके भूपेश कुमार ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है. वही आर राजकुमार जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अजय यादव ने इस फ़िल्म में नकारात्मक भूमिका निभाई है. फ़िल्म के नायक की भूमिका में प्रियरंजन हैं. भोजपुरी के कई सीरियलों में प्रियरंजन ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फ़िल्म की दोनों नायिकाएं  अंकिता दुबे और निकिता बटोला  टीवी की दुनिया में जानी-पहचानी नाम है.

इस फ़िल्म में देश के जाने-माने गीतकार डॉ सागर ने अपने गीत दिए हैं. बीबीसी द्वारा जारी 2016 के 10 बड़े गीतकारों में डॉ सागर का नाम है. अपनी भोजपुरी कविताओं के लिए वे देश दुनिया में जाने जाते हैं. कहने का मतलब यह है की इस फ़िल्म को एक बेहतरीन टीम ने बनाया है. वह भी इसलिए ताकी भोजपुरी में कुछ अच्छा किया जा सके.  इस पूरी टीम से मुझे बहुत उम्मीदे हैं. इस टीम के उम्मीदों पर तो दर्शकों को उतरना है..

अभी यह फ़िल्म बिहार के नरकटियागंज और  रामनगर में लगी है. पूरे बिहार में जल्द रिलीज़ होने की सम्भावना है।   —-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Holi Song of VR Music making a splash on social media directed by journalist Rock Star Akhilesh Singh... Posted by author icon admin Mar 6th, 2020 | Comments Off on Holi Song of VR Music making a splash on social media directed by journalist Rock Star Akhilesh Singh
Get Ready To Groove This Ganesh Chaturthi With Vinay Anand Hamare Ghar Ganpati Aaya... Posted by author icon admin Sep 8th, 2019 | Comments Off on Get Ready To Groove This Ganesh Chaturthi With Vinay Anand Hamare Ghar Ganpati Aaya