प्रगति पर ग़दर 2 

इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही ग़दर 2 की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के विभिन्न लोकेशन पर चल रही है । निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी की ग़दर 2 के संगीतकार व निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद जबकि कार्यकारी निर्माता हैं शम्मी तिवारी । दो दर्जन से भी अधिक सितारों से सजी इस फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह , गायन के क्षेत्र से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखे प्रमोद प्रेमी यादव , नवोदित अभिनेता किशन राय ,  माही खान , निशा दुबे, पायल पांडे , श्रेया मिश्रा , अनिता व्यास ,  भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही , उमेश सिंह , देव सिंह , अयाज़ खान, प्रेम दुबे , बालेश्वर सिंह , अवधेश सिंह , गोपाल राय , बृजेश त्रिपाठी , अनूप अरोरा , भोजपुरिया काका अरुण सिंह,  उल्हास कुड़वा , सिद्धार्थ सहगल , वंदिनी मिश्रा , सुनीता सिंह , सुप्रिया पांडे व वंदना आदि मुख्य भूमिका में हैं । उल्लेखनीय है कि 2016 में इंदिरा फिल्म्स ने ग़दर का निर्माण किया था , फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी ।

हालांकि निर्देशक रमाकांत प्रसाद ग़दर 2 को ग़दर का सिक्युवल मानने से इनकार करते हुए कहते हैं ग़दर 2 की कहानी की पृष्ठभूमि भले ही ग़दर जैसी है पर ग़दर 2 में काफी कुछ नयापन देखने को मिलेगा । विशाल सिंह का एक्शन और रोमांस ,  नवोदित अभिनेता किशन राय का सन्नी सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज़  , माही खान , निशा दुबे और श्रेया मिश्रा के अंदाज़ को दर्शक ना सिर्फ पसंद करेंगे बल्कि भोजपुरी की नई पीढ़ी की इन अभिनेत्रियों को फ़िल्म जगत में एक मुकम्मल स्थान भी मिलेगा । रमाकांत प्रसाद ने वर्सटाइल एक्टर और भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही को ग़दर 2 का सरपाराइज़ पैक बताया । बहरहाल , ग़दर 2 की शूटिंग तीब्र गति से चल रही है और  जल्द ही इसके रिलीज़ तारीख की घोषणा कर दी जाएगी ।  ——– Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

First Look Poster: Social Activist Daya Bai Biopic starring Bidita Bag will release in April 2020... Posted by author icon admin Dec 6th, 2019 | Comments Off on First Look Poster: Social Activist Daya Bai Biopic starring Bidita Bag will release in April 2020
The annual day of the Children Welfare Centre High School and Clara’s College of Commerce was celebrated with Enthusiasm and... Posted by author icon admin Feb 18th, 2020 | Comments Off on The annual day of the Children Welfare Centre High School and Clara’s College of Commerce was celebrated with Enthusiasm and Gusto