फैन्स के साथ मनीष पॉल की मस्ती—अनिल बेदाग—

सितारे और उनके प्रशंसकों के बीच लुका-छिपी और मस्ती का खेल चलता रहता है। हाल ही में मनीष पॉल सलमान खान की ‘द-बंग’ वर्ल्ड टूर के लिए हांगकांग गयें थे। तब उन्होंने सोशल मीडिया के जरीये अपने फैन्स के साथ थोड़ी मस्ती करने की सोची। मनीष को उनके फैन्स प्यार से ‘टेलीविजन का सुल्तान’ कहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक फोटो डाली जिससे साबित हो गया कि उनकी कितनी फैनफॉलोइंग हैं। जब मनीष हांगकांग के एक रेस्टॉरंट में बैंठें हुए थे। तब उन्होंने लोकेशन को ना टैंग करते हुए अपनी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकांउंट पर डाली।

इस फोटो में खास तरीके से रखें हुए बल्ब के अलावा और कुछ ज्यादा रिवील नही हुआ था। और आश्चर्य की बात यह हैं कि कुछ ही देर में उनकी कुछ फीमेल फैन्स उस रेस्टॉरंन्ट में पहूँच गयी और उन्होंने बताया कि इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरीये उन्होंने मनीष का लोकेशन खोज निकाला। मनीष यह बात जानकर चकित रह गए और तब मनीष ने अपनेे इन फीमेल फैन्स के साथ कुछ वक्त बिताया। उनके साथ सेल्फी खिंची। सूत्रों का कहना है कि यह एक मजेदार गेम था जो मनीष ने प्रशंसकों के साथ खेला और इसके लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मनीष मानते हैं कि यह प्रशंसकों के साथ जुड़ने का नया तरीका है।


Random Photos

Miss World America Washington Shree Saini Invited as a National Judge at the Miss India USA pageant... Posted by author icon admin Feb 8th, 2020 | Comments Off on Miss World America Washington Shree Saini Invited as a National Judge at the Miss India USA pageant
LAUNCH OF XOYO- BAR & CLUB... Posted by author icon admin Dec 24th, 2019 | Comments Off on LAUNCH OF XOYO- BAR & CLUB