अब पटना से पाकिस्तान 2

भोजपुरी फ़िल्म जगत के तीसरे चरण में जिस फ़िल्म ने लंबे समय तक दर्शको को अपना दीवाना बनाये रखा था उस फिल्म का नाम था पटना से पाकिस्तान । 6 मार्च 2015 को रिलीज हुई इस फ़िल्म ने भोजपुरिया परदे पर नई क्रांति ला दी थी । फ़िल्म ने सफलता का परचम तो लहराया ही था, साथ ही पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर इसके बाद बनने वाली फिल्मो की झड़ी लग गई । अब एक बार फिर से पटना से पाकिस्तान को दर्शक देख सकेंगे पर नई कहानी और नए अंदाज में । भोजपूरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की होम प्रोडक्शन कंपनी निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड , पटना से पाकिस्तान के निर्माता अनन्या क्राफ्ट एंड विजन के साथ मिलकर पटना से पाकिस्तान 2 बनाएगी ।

पिछले दिनों पूर्वांचल टाकीज की 23 जून को रिलीज हो रही फिल्म जिगर के एक दिन के प्रोमोशनल शूट के अवसर पर जुबली स्टार निरहुआ और अनंजय रघुराज ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की । इस मौके पर प्रसिद्ध निर्माता आलोक कुमार , विकास कुमार , सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे , बैडमैन अवधेश मिश्रा , निरहुआ चलल लंदन के निर्माता सोनू खत्री , निर्देशक प्रेमांशु सिंह, निर्देशक विशाल वर्मा और प्रचारक उदय भगत मौजूद थे । निरहुआ ने बताया कि अभी फिलहाल इसकी घोषणा की जा रही है । जल्द ही फ़िल्म और इससे जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों का चयन कर लिया जाएगा । फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में होगी और पटना से पाकिस्तान की तरह यह फ़िल्म भी होली 2018 पर रिलीज होगी ।    ————-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Asian Media Group Announces Asian Media Awards... Posted by author icon admin Jan 15th, 2020 | Comments Off on Asian Media Group Announces Asian Media Awards
Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator... Posted by author icon admin Mar 25th, 2026 | Comments Off on Sanju Choudhary: A Leading Voice In The Digital Content Creator