कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार ने किया ICCR  के साथ साइन किया MOU

MOU साइन होने से मिलेगा बिहार की कला को वैश्विक आयाम : शिवचंद्र राम

पटना।  भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद (ICCR) विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के साथ कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार ने पटना में विभाग के मंत्री के कक्ष मेंMOU साइन किया। विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम की उपस्थिति में MOU परICCR के निदेशक शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और विभाग के सांस्‍कृतिक निदेशक सत्‍यप्रकाश मिश्रा ने साइन किया। इस दौरान मंत्री श्री राम ने कहा कि बिहार की कला-संस्‍कृति आज राज्‍य के अलावा देश भर में अपनी पहचान बना रही है। लेकिन अब भारत सरकार की संस्‍था ICCR के साथ दो साल के लिए MOU पर बिहार सरकार हस्‍ताक्षर से बिहार की कला को दुनिया भर में ले जाने का मौका मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि अब राज्‍य के कलाकारों को विदेशों में भी आसानी से मंच मिल सकेगा, जो पहले आसान नहीं होता था। अब राज्‍य के कलाकारों को विदेशों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के दिशा में जिम्‍मेवारी भारत सरकार लेगी। इससे बिहार की कला को वैश्विक आयाम मिल सकेगा और हम भी बिहार में विदेशी कलाकारों को एक मंच देंगे। ताकि दोनों ओर से सांस्‍कृति और विरासत का आदान प्रदान हो सके। श्री राम ने कहा कि जल्‍द ही बिहार में भी ICCR का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा, जिसके लिए राज्‍य सरकार जगह देगी।

गौरतलब है कि MOU साइन के अनुसार, परस्‍पर विश्‍वास के आधार पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, साहित्‍यक कार्यक्रम आदि के आयोजन में दोनों पक्षों का समन्‍वय होगा। ICCR द्वारा राज्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय सांस्‍कृतिक दलों का कार्यक्रम कराया जाएगा। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर दोनों पक्षों के Logo औरEmblem प्रदर्शित होंगे। ICCR द्वारा तैयार सूची के अनुसार राज्‍य के कलाकारों को इंटरनेशनल मंच प्रदान किया जाएगा। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के वीडियोग्राफी और ऑडियोग्राफी का कॉपीराईट उभय पक्ष का होगा। ICCR के क्षेत्रीय कार्यालय की स्‍थापना के लिए राज्‍य सरकार द्वारा स्‍थान उपलब्‍ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, MOU द्वारा दोनों पक्षों के लिए किसी प्रकार का लीगल ऑब्लिगेशन नहीं होगा। यह दो साल के वैद्य होगा। दो सालों के लिए फिर से नवीकरण किया जा सकेगा, जब तक कि दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा समयावधि खत्‍म होने के दो माह पूर्व इस MOU के निरस्‍त होने की लिखित सूचना न दी जाए। कोई भी पक्ष दो माह के पूर्व लिखित सूचना द्वारा इस MOU को निरस्‍त कर सकेगा।

वहीं, मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने MOU साइन होने के बाद भारतीय संगीत नाटक अकादमी के द्वारा सम्‍मानित ब्रजकिशोर दूबे को यक्षिणी की मूर्ति और पुष्‍प गुच्‍छ देकर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव श्री चैतन्‍य प्रसाद, अपर सचिव आनंद कुमार, मंत्री के आप्‍त सचिव विनय कुमार और मीडिया प्रभारी रंजन सिन्‍हा उपस्थित थे।


Random Photos

Hindi Film Miss Masala Dosa Actress Lavina Israni Was Invited As Celebrity Judge At IIT Powai Mood Indigo... Posted by author icon admin Jan 5th, 2020 | Comments Off on Hindi Film Miss Masala Dosa Actress Lavina Israni Was Invited As Celebrity Judge At IIT Powai Mood Indigo