सोशल मीडिया –  पूनम जैसी कोई नही 

भोजपुरी फिल्मो की मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है । उनके फ़ोटो और पोस्ट पर तो हजारो लोग लाइक्स और कमेंट करते ही हैं लेकिन उनके फेसबुक लाइव की व्यू पांच दस लाख नही 30 लाख तक पहुच गई है । पूनम दुबे की अंतिम पांच फेसबुक लाइव की बात करें तो वह आखिरी बार 25 मई को  फेसबुक पर लाइव आयी थी । 22 मिनट के इस वीडियो के द्वारा पूनम अपने फैंस से रूबरू हुई ही साथ ही उनके सवालों का भी जवाब दिया । इस लाइव वीडियो को आश्चर्यजनक रूप से एक लाख पैंतालीस हजार लोगों ने लाइक किया , एक लाख नौ हजार लोगों ने कमेंट किया , पांच हजार लोगों ने शेयर किया और इसे लगभग 30 लाख लोगों ने देखा है ।

भोजपुरी फ़िल्म जगत के लगभग सभी लोग फेसबुक से जुड़े हैं और वे सभी समय समय पर लाइव आते रहते हैं पर 30 लाख व्यू अभी तक किसी को नही मिला है । पूनम दुबे के अन्य लाइव वीडियो की बात करें तो किसी भी लाइव वीडियो का व्यू 3 लाख से कम नही है ।पूनम दुबे सोशल मीडिया में सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ही अधिक सक्रिय है । फेसबुक पर जहां उनके फॉलोवर लगभग 73 हजार हैं वहीं इंस्टाग्राम पर लगभग 33 हजार । हालांकि फॉलोवर की संख्या के मामले में कई अभिनेत्री इनसे काफी आगे हैं पर वीडियो व्यू के मामले में पूनम दुबे सबसे आगे है । पूनम दुबे ने बताया कि शूटिंग के बाद खाली वक़्त में वह अपने फैन और फ्रेंड्स से लगातार टच में रहती है यही वजह है कि उनके वीडियो शेयर की तादात काफी है और उससे उनके व्यू में इजाफा होता है ।—-Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

Mital Morar honored with Independent Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on Mital Morar honored with Independent Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019