Meenu Mart Is Now A Popular Brand Name In Bollywood For Fashion & Jewellery

बॉलीवुड इवेंट्स से जुड़ने लगा ‘मीनू मार्ट’ ब्रांड फिल्म्स टूडे मैग्ज़ीन की ग्यारवी वर्षगांठ से 

मीनू मार्ट इन दिनों बॉलीवुड के एक जाने-माने ब्रांड का रूप ले चुका है जिसका मकसद फिल्म और फैशन की दुनिया में अपनी ज्वैलरी का सिक्का जमाना है। अब तक 29 शोरूम्स खोल चुका मीनू मार्ट अब सिनेमाई दुनिया में भी अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करवाते हुए फिल्म एवं टीवी सीरियल्स मेकर्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से विविध आभूषण उपलब्ध करवा रहा है। एक कदम आगे बढ़ते हुए अब मीनू ब्रांड ने बॉलीवुड के इवेंट्स से भी खुद को प्रायोजक के तौर पर जोड़ लिया है जिसका एक उदाहरण अभी हाल ही में आयोजित हुआ फिल्म्स टूडे मैग्ज़ीन की ग्यारवी वर्षगांठ का कार्यक्रम था जिसके प्रायोजक थे मीनू मार्ट। इस मौके पर मीनू मार्ट की तरफ से ही वहां मौजूद सिने हस्तियों को विशेष उपहार दिए गए। अनूप जलोटा, धीरज कुमार, जुबिन नौटियाल, रामशंकर, ज्योतिका, हिमानी शिवपुरी, सुनील पॉल, दीपशिखा, सावन कुमार आदि सेलिब्रिटीज़ ने मीनू मार्ट की उपलब्धि पर प्रशंसा व्यक्त की और कंपनी की सुखद भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मीनू मार्ट कंपनी के एमडी मोहन नायर कहते हैं कि बॉलीवुड में हमारे प्रवेश का मकसद फिल्म और टीवी की दुनिया से जुड़े लोगों तक अपने ब्रांड की अवेयरनेस बढ़ाना है। हम टीवी सीरियल्स बनाने वाले निर्माताओं को हर एपिसोड से जुड़ा ज्वैलरी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाना चाहते हैं। अगर उन्हें दुल्हन के रूप में किसी अभिनेत्री को सजाना है, तो ज्वैलरी तैयार मिलेगी। हमारे पास ज्वैलरी की वैरायटी है। बस, स्टोरी का आइडिया और उनकी क्या डिमांड है, इसकी जानकारी पहले मिल जानी चाहिए जिसके लिए डायरेक्टर्स के साथ सिंटिंग जरूरी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उधर, फिल्म्स टूडे मैग्ज़ीन से जुड़े जे राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि हम हर साल सेलिब्रिटीज़ के बारे में लिखते हैं, पर उनसे सीधा नहीं जुड़ पाते। सिर्फ फोन पर ही बातें होती रहती हैं। हर साल हम इसी कारण एनिवर्सरी सेलिब्रेशन करवाते हैं ताकि इस बहाने सिने हस्तियों के साथ हमारा सीधा जुड़ाव हो सके। इस बार आउटडोर मिडीया पार्टनर ग्लोबल एडवरटाइज़र ने भी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के साथ जुड़कर इवेंट की गरिमा बढ़ाई।

 

सिने छायाकार रमाकांत मुंडे, मुंबई


Random Photos

Ruby Arora Bags Title of Mrs Humanity in Guangzhou China... Posted by author icon admin Jan 3rd, 2020 | Comments Off on Ruby Arora Bags Title of Mrs Humanity in Guangzhou China