Film Star Manoj Tiwari Sings A  Song For Film The Dream Job

मनोज तिवारी ने  द ड्रीम जॉब के लिए गाया गाना

गायकी में डंका बजा कर  भोजपुरिया पर्दे पर लंबे समय तक राज करने वाले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने हिंदी फिल्म गैंग ऑफ बासेपुर में जिया हो बिहार के लाला गाकर धूम मचा दी थी । अब एक बार फिर मनोज तिवारी मृदुल ने एक हिंदी फिल्म ड्रीम जॉब के लिए एक अलग तरह का गाना गाया है । बैंकिंग क्षेत्र की आतंरिक कठिनाई को उजागर करती  फ़िल्म  द ड्रीम जॉब के उस गाने का बोल है – अपनी जेब हमेशा  अनशन पर रहती है यार ।  विशाल मिश्रा द्वारा कम्पोज किये गए संगीत को स्वरबद्ध किया है मुकेश मिश्रा ने । मुकेश मिश्रा जो खुद इस फ़िल्म के निर्देशक हैं ने बताया कि उनका यह गाना मनोज तिवारी की आवाज में ही फिट बैठता है और जब उन्होंने व्यस्तता के  बाबजूद धुन और गीत को सुना तो तत्काल इसे गाने की हामी भर दी और कुछ घंटे में ही गाना बनकर तैयार हो गया । मनोज तिवारी बताते हैं कि बिहार के युवाओं में काफी प्रतिभा है और उनकी सोच काफी गहरी है ।

जब उन्होंने गाना सुना तो फ़िल्म पर भी चर्चा की । फ़िल्म की कहानी भी हटकर लगी तो मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनने से इनकार नही कर पाया । मनोज तिवारी को खुद यह गाना इतना पसंद है कि उनके सारे स्टाफ के मोबाइल का रिंग  टोन यही बन गया । उल्लेखनीय है रियल रील प्रोडक्शन प्रस्तुत   द ड्रीम जॉब का निर्माण विनोद अदासकर, संतोष पाटिल, बी वी चोपड़े , एस गोरे और मुकेश मिश्रा कर रहे हैं । फ़िल्म के लेखक निर्देशक और गीतकार की भूमिका अदा की है मुकेश मिश्रा ने । बैंक में महत्वपूर्ण पद पर 5 बरसो तक काम करने के बाद उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा है । कई वेब सीरीज और शार्ट फ़िल्म के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को बड़े पर्दे पर एक संगीतमय मनोरंजक फिल्म के रूप में उतारा है । द ड्रीम जॉब में जुबेर के खान , प्रसाद शिखडे, साध्वी भट्ट,  ऋतम्भरा श्रोत्रिय और विकास श्रीवास्तव  आदि अभिनय के मंझे हुए कलाकार हैं । मुकेश मिश्रा ने बताया कि फ़िल्म में मनोज तिवारी के अलावा मिका सिंह , ममता शर्मा, नीति मोहन , नकास अज़ीज़ , ऐश्वर्या निगम , विशाल मिश्रा और जावेद अली जैसे नामचीन गायकों ने संगीतकार काशी – रिचर्ड  और विशाल मिश्रा के संगीत निर्देशन में अपनी आवाज दी है ।—–Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

AMETHHYYST – Lounge Bar Grand Launching By Sushant G Jabare – Founder & Owner in Andheri West... Posted by author icon admin Jan 10th, 2020 | Comments Off on AMETHHYYST – Lounge Bar Grand Launching By Sushant G Jabare – Founder & Owner in Andheri West