Dubbing Started Of Kashi Amarnath

काशी अमरनाथ की डबिंग शुरू

पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फ़िल्म काशी अमरनाथ की डबिंग पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई । निर्मात्री डॉ मधु चोपड़ा , मेगा स्टार रवि किशन , सिद्धार्थ चोपड़ा , गौरी शंकर , रवि शंकर जायसवाल , बिल्किस कपाड़िया की मौजूदगी में लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने नारियल तोड़ कर इसकी शुरुआत की । इस मौके पर फ़िल्म जगत से जुड़े काफी लोग मौजूद थे ।  उल्लेखनीय है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म की निर्मात्री हैं प्रियंका चोपड़ा , डॉ मधु चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य । फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी,  सह निर्माता हैं डॉ नीला अखौरी , असोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय ,  और प्रचारक हैं उदय भगत ।

फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन , जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सपना गिल , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा , ओ पी मिश्रा , संजीव मिश्रा , सुनीता शर्मा आदि मुख्य भूमिका में हैं । डबिंग के शुरुआत के मौके पर रवि किशन ने कहा कि बम बम बोल रहा है काशी के बाद भोजपुरी फ़िल्म जगत का आकर्षण काफी बढ़ा है और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा बधाई के पात्र हैं । डॉ मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स निरंतर भोजपुरी फिल्मो का निर्माण करती रहेगी । काशी अमरनाथ आगामी 18 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी ।   Uday Bhagat (PRO)


Random Photos

DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB... Posted by author icon admin Jan 15th, 2020 | Comments Off on DEEPIKA PADUKONE Give Sunil Kandare Senior PTI PHOTOGRAPHER AWARD At PHOTOGRAPHERS AWARDS FUNCTION At MUMBAI PRESS CLUB
HT Drinks Wins best wholesale depot of the year Award of the Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Nov 28th, 2019 | Comments Off on HT Drinks Wins best wholesale depot of the year Award of the Asian Trader Awards 2019