Vishal Singh New Film Raaj Kumar

विशाल सिंह बने राजकुमार
भोजपुरी फिल्मों के किक बॉक्सिंग स्टार विशाल सिंह  अपनी फिल्म “गदर 2” की शूटिंग खत्म करने के  बाद इन दिनों अपनी अगली फिल्म “राजकुमार” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका है रितिका शर्मा और साथ में हैं आयरा शेख और अयाज खान। इस फिल्म के निर्माता हैं नूरजहां शेख तथा निर्देशक हैं हेमताज अली। इस फिल्म की कहानी संजय सुहाना ने लिखा है। विशाल सिंह ने खुद ट्वीट कर अपने फैन्स को यह जानकारी दी कि दोस्तो गदर 2 की शुटिंग खत्म अब बन रहा हूं राजकुमार । विशाल सिंह  कहते हैं, “जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर निर्माता नूरजहां शेख और निर्देशक हेमताज अली  मेरे पास आये थे।

तब मैं किसी ओर प्रोजेक्ट पर एकाग्र होकर काम कर रहा था। लेकिन संजय सुहाना की इस फिल्म की कहानी ने मेरा ध्यान आकर्षित किया। हेमताज अली  का फिल्मों के बारे में रहा ज्ञान, उनकी फिल्म को लेकर रही दृष्टि, स्पष्टता और जुनून की वजह से मै उनका  काफी आभारी हुँ। निर्माता नूरजहां शेख  का कहना है “जब निदेशक हेमताज  ने मुझे फिल्म के टाइटल सुनाई। तो मैंने बीना स्क्रिप्ट सुने यह फिल्म करने का फेसला लिया। क्योंकि, इस फिल्म का टाएटल ही, काफी बेहतरीन और सार्थक हैं। और जब विशाल सिंह मिला तो लेआईब दुलहनिया पाकिस्तान से तथा गदर २ को लेकर उनके बारे में सुना था कि उनके जैसा एक्शन कोई नहीं कर सकता भोजपुरी इंडस्ट्रीज में और मेरी फिल्म की कहानी भी ऐसी थी कि सिर्फ और सिर्फ विशाल सिंह ही फिल्म केनायक के रुप में फिट बैठ रहे थे। ————–सर्वेश कश्यप


Random Photos

Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu... Posted by author icon admin Oct 7th, 2019 | Comments Off on Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu