Beta Popular On Youtube More Than 80 Thousand Views Daily

यू ट्यूब पर बेटा का  कारनामा  रोज़ाना 80 हजार लोगों ने देखी फ़िल्म

हालिया रिलीज सुपर हिट फिल्म जिगर के निर्माता विकास कुमार की तीसरी फिल्म बेटा ने यू ट्यूब पर नया कारनामा किया है । बेटा भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसे मात्र 4 महीने में ही एक करोड़ से अधिक लोगो ने देखा है । निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के अधिकृत यू ट्यूब चैनल  पर  फ़िल्म को फरवरी माह में अपलोड किया गया था ।  पूर्वांचल टाकिज के बैनर तले बनी निर्माता विकास कुमार व  निर्देशक विशाल वर्मा की इस फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे ,  अंजना सिंह , किरण यादव , अनूप अरोरा , तेज बहादुर , संतोष श्रीवास्तव , पवन राजपूत और अशोक समर्थ आदि मुख्य भूमिका में हैं जबकि रानी चटर्जी और ग्लोरी पर एक एक सांग फिल्माया गया था ।

बेटा के लेखक हैं शशि रंजन दवेदी , संगीतकार हैं ओम झा जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल कवी जी और श्याम देहाती ।  बेटा के सिनेमेटोग्राफर हैं सी जगन , कोरियोग्राफर हैं राम देवन , सम्पादन का कार्य किया है बी प्रवीण ने , कला निर्देशक हैं नज़ीर शेख और एक्शन डायरेक्टर हैं आर पी यादव । फिल्म के प्रचारक हैं उदय भगत । बहरहाल , कम समय मे 10 मिलियन व्यू पाना बेटा की लोकप्रियता को दर्शाता है । —————Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Peter Patel honored with Independent Bakery Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019... Posted by author icon admin Dec 1st, 2019 | Comments Off on Peter Patel honored with Independent Bakery Retailer Award in the Asian Trader Awards 2019