Khesarilal Yadav Honoured With UP Ratna

खेसारीलाल को मिला यूपी रत्‍न सम्‍मान

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्‍टार व गायक खेसारीलाल यादव को यूपी रत्‍न सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखपऊ में एक न्‍यूज चैनल द्वारा आयोजित सम्‍मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यह सम्‍मान खेसारीलाल यादव को दिया। बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सिनेमा में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए खेसारीलाल को महाराष्‍ट्र में दादा साहब फाल्‍के अकादमी अवार्ड भी मिल चुका है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में अत्‍यधिक लोकप्रियता और भोजपुरी में विशेष योगदान के लिए खेसारीलाल यादव को यूपी रत्‍न सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया, जिसके बाद उन्‍होंने अपनी खुश जाहिर करते हुए कहा, ”मुझे बेहद ख़ुशी है कि मुझे इस अवार्ड के काबिल समझा गया और मुझे यह अवार्ड दिया गया. मुझे अपनी भाषा भोजपुरी पर बेहद गर्व है।”

बताते चलें कि खेसारीलाल यादव ने पांच साल पहले भोजपुरी सिनेमा में ”साजन चले ससुराल” से अपने करियर का आगाज किया था।  वे अब तक  48 भोजपुरी फिल्मों में काम करे चुके हैं। वे आज भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर दर्शकों के बीच सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग स्‍टार हैं। खेसारीलाल यादव महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के हाथों भी सम्‍मानित हो चुके हैं।  ———–रंजन सिन्‍हा की रिपोर्ट


Random Photos

Man of the Match – Sudhir Kumar Singh becomes the main lead of Bhojpuri film... Posted by author icon admin Mar 1st, 2020 | Comments Off on Man of the Match – Sudhir Kumar Singh becomes the main lead of Bhojpuri film