Raaba Ishq Na Hove At Final Stage Of Completion

अंतिम चरण में रब्बा इश्क ना होवे का पोस्ट प्रोडक्शन

निर्देशक प्रमोद शास्त्री की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण में है । प्रमोद शास्त्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही फ़िल्म का म्यूजिक रिलीज कर प्रदर्शन की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी । युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह की रोमांटिक जोड़ी वाली रब्बा इश्क़ ना होवे शूटिंग के समय से ही काफी चर्चा है ।  उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे की पटकथा और संवाद लिखा है एस के चौहान ने जबकि मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने ।

फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे,  कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं ।     ——–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Music Makers Suresh Thomas And Siddharth Kasyap... Posted by author icon admin Sep 12th, 2019 | Comments Off on Music Makers Suresh Thomas And Siddharth Kasyap