Subah Rao Announces New Film On Gurupurnima

सुब्बा राव की अगली भोजपुरी फ़िल्म शुरू

भोजपुरी फ़िल्म जगत में शिवा , जिगर वाला , आखिरी रास्ता , निरहुआ मेल सहित 9 फिल्मो का निर्देशन कर चुके तेलगु फ़िल्म जगत के चर्चित निर्देशक सुब्बा राव गोसंगी की दसवीं भोजपुरी फ़िल्म की शुरुआत गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मुम्बई के मड आइलैंड के सनाया सूचक बंगलो में हुई । ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आर के जे फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस अनाम फ़िल्म के निर्माता हैं इकबाल मकानी व राजकुमार जैन । फ़िल्म के संगीतकार हैं राजेश झा , गीतकार हैं प्यारेलाल यादव , मनोज मतलबी और यादव राज , संपादक है संतोष हरावड़े , एक्शन निर्देशक सी वेंकट राव और सी रामाकृष्ण , कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं कविता सुनीता क्रिएशन ।

शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत अभिनेता ऋषभ कश्यप गोलू और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित पर फिल्माए गए गाने के साथ हुई । इस गाने के कोरियोग्राफर थे राम देवन।  फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारो में अवधेश मिश्रा , हैरी जोश , किरण यादव , तेज बहादुर , सुधीर मिश्रा , मंटू लाल , मेहनाज और गौतम राज आदि मुख्य भूमिका में हैं ।   ——–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Krushna Abhisheks’s Starrer O-Pushpa I Hate Tears First Look Released... Posted by author icon admin Nov 14th, 2019 | Comments Off on Krushna Abhisheks’s Starrer O-Pushpa I Hate Tears First Look Released