Jigar Most Apreciated Film Creating History At Box Office

जिगर का जलवा जारी , इतिहास रचने की ओर अग्रसर

बिहार झारखंड और मुम्बई गुजरात के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जिगर का जलवा जारी है । बिहार झारखंड में जहां अधिकतर रिलीजिंग सेंटर पर फ़िल्म चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है वहीं मुम्बई में मात्र 15 दिनों के अंतराल पर फ़िल्म को दुबारा से सिनेमा हॉल में लगा दिया गया है । उल्लेखनीय है कि मुम्बई में कोई भोजपुरी फ़िल्म आम तौर पर एक सप्ताह ही चलती है और कभी कभार ही कोई फ़िल्म किसी बड़े सिनेमा हॉल में दूसरे सप्ताह में प्रवेश करती है ।

जहां तक फिल्मो के पुनर्वापसी की बात है तो लंबे अंतराल के बाद ऐसा होता है । 23 जून को ईद के अवसर पर रिलीज हुई जिगर ने पहले सप्ताह में अच्छा कारोबार किया था और गुरुवार का शो भी कई बड़ी फिल्मो के पहले दिन के शो से बेहतर था । दर्शको के इसी प्यार को ध्यान में रखते हुए फ़िल्म के वितरक शरद पी दोषी ने मुम्बई में दोबारा से इस फ़िल्म का प्रदर्शन शुरु किया है । उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल टाकीज के बैनर तले निर्माता विकास कुमार की फ़िल्म के निर्दशक है प्रेमांशु सिंह ।

जिगर में जुबली स्टार निरहुआ के एक्शन इमोशन और रोमांटिक दृश्य दर्शको को बहुत पसंद आ रहा है । हॉट केक अंजना सिंह अपने हर दृश्य में दर्शको को रोमांचित करती है । सुशील सिंह , मनोज टाईगर , रीना रानी , गौरी शंकर , देव सिंह , संतोष पहलवान आदि ने अपने किरदार में जान डाल दी है । गौरव झा और ऋतु सिंह जिगर के सरप्राइज पैक बन गए हैं । निर्माता विकास कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की जिगर को लेकर निर्माण काल से ही दर्शको में उत्सुकता बनी हुई थी और दर्शको ने उनके इस प्रयास की काफी सराहना की है । सोशल मीडिया पर जिगर के ही चर्चे  चारो ओर हैं ।  उल्लेखनीय है कि जिगर  के लेखक हैं विजय यादव व कृष्णानंद पांडे ,  संगीतकार हैं अविनाश झा घुंघरू  कैमरामैन देवेंद्र तिवारी ,  गीतकार प्यारे लाल कवि , मनोज मतलबी , आज़ाद सिंह और प्रमोद शकुंतलम ने भी मधुर बोल लिखे हैं । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता रवि बल और किरण शाही हैं जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । ——-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Song Recording of Hindi Album Ishq To Hona Hi Tha Held At Mumbai... Posted by author icon admin Oct 15th, 2019 | Comments Off on Song Recording of Hindi Album Ishq To Hona Hi Tha Held At Mumbai