Muzzafarnagar – The Burning Love Ready For Release

“मुज़फ्फरनगर- द बर्निंग लव”  रिलीज के लिए तैयार

सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने की एक कोशिश  करीब डेढ़ साल की मेहनत ,और डेढ़ सौ से  अधिक कलाकारों और टेक्निशि यनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिर वो दिन अब करीब आ रहा है जब पश्चिम उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर 2013 में घटी दुखद हिंसक वारदातों और दो सच्ची घटनायों पर आधारित फिल्म “मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव” रिलीज के लिये तैयार है । देश के तमाम छोटे बड़े शहरों में फ़िल्म अगस्त 2017 से  प्रदर्शित होगी । हरीश कुमार के निर्देशन में बनी “मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव” के निर्माता मनोज कुमार मांडी है जो फिल्म के लेखक भी हैं.. “मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव”  मुज़फ्फरनगर की 2013 की हिंसक घटनायों के दौरान दो दिलो मैं पल रही मासूम मोहब्बत की एक खूबसूरत दास्तान है जो इंसानियत मजहब और शैतानियत से जुड़े सुलगते सवालों के जवाब की एक सच्ची कोशिश है ।

मज़हब बड़ा या इंसान यह सवाल हमेशा सवाल ही बना रहा है क्योंकि तर्क की कसौटी पर कसे गए जवाब धर्म के ठेकेदारों को पसंद नहीं आते.. निर्देशक हरीश कुमार ने फ़िल्म के माध्यम से इन सुलगते सवालों के जवाब देश और समाज को दिए हैं। जो दर्शकों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा । मुज़फ्फरनगर बर्निंग लव के निर्माता मनोज कुमार मंदी, मुज़फ्फरनगर के ही निवासी हैं ।जिन्होंने खुद 2013 की तमाम दुखद घटनाओं को करीब से देखा है ।और महसूस किया है। यारियां जैसीे हिट फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाले देव शर्मा, “मुज़फ्फरनगर द बरिंग लव” मैं एक बार फिर यादगार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।देव शर्मा के साथ कई दक्षिण भारतीय फिल्मों की नायिका ऐश्वर्या देवन, जिन्होंने हाल ही में मिस महाराष्ट्र का खिताब जीता है ।बजरंगी भाई जान के  बुआली यानी मुर्सलीन कुरैशी, एकांश भारद्वाज, के साथ अनील गोर्गे,रवि खन्ना, याक़ूब गौरी भी फ़िल्म में अहम कलाकार हैं ।  ——-Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

STUDIO 3 ART GALLERY PRESENTS DIVINE INTERVENTION – Soulful Narratives By G. Subramanian And P Gnana... Posted by author icon admin Jan 14th, 2020 | Comments Off on STUDIO 3 ART GALLERY PRESENTS DIVINE INTERVENTION – Soulful Narratives By G. Subramanian And P Gnana