Sahil Khan To Becomes Fauji In Coming Film  Kasam Tiranga Ke

गैंगस्टर से फौजी बने साहिल खान

गैंग ऑफ सिवान में अपने दमदार अभिनय से दर्शको और फ़िल्म समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब रहे अभिनेता साहिल खान अब फौजी की भूमिका में नजर आएंगे । लेखक निर्देशक रवि भूषण ने उन्हें अपनी अगली फिल्म कसम तिरंगा के में फौजी के दमदार रोल के लिए साइन किया है । हाल ही में फ़िल्म की भव्य लॉंचिंग भी हुई है । साहिल खान ने बताया कि द टीम क्रिएशन मुम्बई के बैनर तले बनने जा रही कसम तिरंगा के में उनकी भूमिका सीमा पर दुश्मनों से लड़ने वाले एक ऐसे फौजी की है जो देश की रक्षा के लिए जान की बाजी तक लगाने के लिए तैयार रहता है ।

फ़िल्म में रवि किशन , विराज भट्ट , अरविंद अकेला कल्लू भी फौजी की भूमिका में दिखाई देंगे । फ़िल्म की शूटिंग नवंबर में होगी । उल्लेखनीय है कि साहिल खान की गैंग ऑफ सिवान बिहार के सिनेमा घरों में धूम मचाने के बाद इसी महीने मुम्बई और गुजरात के सिनेमा घरो में दस्तक देगी । उन्होंने भरोसा जताया है कि जिस तरह बिहार के दर्शको ने फ़िल्म को अपना प्यार दिया है उसी तरह मुम्बई में भी फ़िल्म को दर्शको का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा ।——–Uday Bhagat(PRO)


Random Photos

Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu... Posted by author icon admin Oct 7th, 2019 | Comments Off on Hrithik Roshan Visits To Seek Blessings At Mrs. Ira Biswajeet Durgotsav In Juhu