Ritesh Pandey – Pravesh Lal Yadav’s Bhojpuri Film Sarfarosh First Look Revealed

रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ का फर्स्ट लुक रिवील

श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर आज रितेश पाण्डेय और प्रवेश लाल यादव के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ का फर्स्ट लुक रिवील किया गया तो सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फ़िल्म बहुत जल्द सिनेमा घरों तक पहुंचाई जाएगी। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रितेश पांडेय और प्रवेश लाल यादव फौजी के लुक में इंप्रेसिव दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी मिशन पर जा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन बहुत तेजी से हो रहा है। देशभक्ति के जज्बे से भरी यह फिल्म “सरफरोश” बिहार की रहने वाली महिला प्रोड्यूसर शुभा सिंह ने प्रोड्युस की है और इस फिल्म को देश के लिए समर्पित किया है.

आपको बता दें कि आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग सोनभद्र यूपी के रियल लोकेशन्स पे की गई है. फिल्म की निर्मात्री शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक अरविंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव ,अंशुमान सिंह,यामिनी सिंह ,दीपक भाटिया,नीरज शर्मा इत्यादि नजर आयेंगे.  फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है.वंही गीतकार कवि प्यारे लाल  ,सुमित सिंह चंद्रवंशी इत्यादि है।

देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्म सरफरोश में बेहद खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे. भोजपुरी फिल्म की ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक विशेष तोहफा है। इस फिल्म का म्यूज़िक भी इसका प्लस पॉइंट होगा जिसमे बहुत अच्छे गाने सुनने और देखने को मिलेंगे.

देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस फिल्म की खासियत यह है की फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की आवाज़ में भी एक देशभक्ति गीत सुनने को मिलेगा।

फिल्म ‘सरफ़रोश’ देश के लिए कुछ करने की भावना जगाने वाली मूवी है. इसलिए इस फिल्म को लेकर भोजपुरिया दर्शकों में उत्सुकता जगी हुई है। फिल्म की पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है और एक अलग तरह का सिनेमा देखने के लिए लोग इंतेज़ार कर रहे हैं। सरफ़रोशी की तमन्ना दिल में जगाने वाली इस फिल्म सरफरोश से दर्शकों की बेहद उम्मीदें हैं।

आज जबकि कई बुराइयां देश में फैली हुई हैं ऐसे में सरफरोश जैसी फिल्म दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रेरणा होगी।


Random Photos

Republic Of Panama Delegation Meets Indian Business Delegates At WTC Mumbai 29th October 2019... Posted by author icon admin Oct 30th, 2019 | Comments Off on Republic Of Panama Delegation Meets Indian Business Delegates At WTC Mumbai 29th October 2019