Rotary Mid Town – Distribution Of Masks And PPE Kits To Protect Against Corona

कोरोना से बचाव के लिए किया गया मास्‍क व पीपीई किट का वितरण

रोटरी मिड टाउन ने जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत कैंसर उपचार एवम् जागरुकता के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आर.एस मेमोरीयल कैंसर सोसाइटी की ओर से कोरोना से बचाव के लिए सैकड़ों पीपीई किट व मास्क़ इत्यादि का वितरण किया गया। इन उपयोगी सामग्री का वितरण सवेरा कैंसर होस्पिटल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ वी पी सिंह ने लोगों को कैंसर सहित कोरोना के लक्षण एवं घरेलू उपचार के उपाय बतायें ।

मौके पर सोशल डिसटेंडिंग के महत्व पर चर्चा हुई और लोगों से इसके लिए खासतौर पर अपील भी की गई। कार्यक्रम का संचलन पद्म श्री आर एन सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर गोपाल खेमका – इमिडिएट पास्ट डिस्टिक गवर्नर, अभिषेक अकेला – प्रेसीडेंट, राकेश टेस्वर -सदस्य, रौशन बाग़ – सचिव , राजेश गुप्ता – कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। ज्ञात हो की रोटरी मिड टाउन के सहयोग से आर एस मेमोरीयल कैंसर सोसाइटी द्वारा संचालित डायगनोस्टिक विभाग की स्थापना पिछले वर्ष की गयी थी। जिसका उद्देश्य ग़रीबों को मुफ़्त एवम् रियायती दरों पर कैंसर सम्बंधित विशेष जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए एक साल पूरे होने के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।


Random Photos

First Look Poster Out Nidaan Starring Gireesh Sahdev And Krunali Madke... Posted by author icon admin Jan 9th, 2020 | Comments Off on First Look Poster Out Nidaan Starring Gireesh Sahdev And Krunali Madke