Anil Samrat will romance Kajal Raghavani and Anjana Singh in Coming Film Daraar-2

काजल राघवानी और अंजना सिंह के साथ रोमांस करेंगे अनिल सम्राट

अनिल सम्राट की फिल्म “दरार 2” मे आधा दर्जन हीरोइनें दिखेंगी

अनिल सम्राट की मेगा बजट और मल्टी स्टारर फिल्म “दरार 2” में खेसारी लाल यादव का स्पेशल अपियरेंस

अनिल सम्राट और पवन सिंह की फिल्म “दरार” 2010 में रिलीज़ हुई थी और खूब हिट हुई थी। अब दस साल बाद उस ब्लॉक बस्टर फिल्म का सीक्वेल “दरार 2” के नाम से आ रहा है, जिसको लेकर अनिल सम्राट बेहद उत्साहित हैं। इस मेगा बजट फिल्म को आप मल्टी स्टारर सिनेमा भी कह सकते हैं क्योंकि इस में एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज़्यादा एक्ट्रेस हैं।

भोजपुरी भाषा की इस फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है और जिसका निर्माण रंजीत सिंह ने “रंजीत सिंह एंटरटेनमेंट” के बैनर तले किया है। इस फिल्म में अनिल सम्राट, रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव हैं जबकि एक्ट्रेस में काजल रघवानी, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, तनुश्री चटर्जी, चांदनी सिंह और गुंजन पंत हैं। इस मल्टी स्टारर सिनेमा में संजय पांडेय, कुणाल सिंह, सुशील सिंह, माया यादव और प्रकाश जैस भी सपोर्टिंग कास्ट में हैं।

2010 की हिट फिल्म दरार के इस सेकंड पार्ट में ऑडिएंस के लिए एक बड़ा उपहार भी है और दर्शकों को सरप्राइज के रूप में खेसारी लाल यादव का स्पेशल अपियरेंस भी देखने को मिलेगा।

भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त अदाकारा अंजना सिंह और काजल राघवानी के साथ अनिल सम्राट की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाती नजर आएगी। दरार 2 के एक सॉन्ग ने भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों के बीच धमाल मचा रखा है. भोजपुरी के विख्यात एक्टर अनिल सम्राट और अंजना सिंह पर फिल्माया गया फिल्म ‘दरार 2’ का यह सॉन्ग “बदलब भतार” यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है.  इस गीत में अंजना सिंह, अनिल सम्राट से शिकायत करती हुई दिख रही हैं और शिकायत के साथ ही वह धमका भी रही हैं.

ये सॉन्ग बेहद शानदार नज़र आ रहा है.

उललेखनीय है कि अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘दरार 2’ में भोजपुरी के कई सितारों की भीड़ है, इनमें अनिल सम्राट,  रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, प्रवेश लाल यादव, योगेंद्र तिवारी, अंजना सिंह, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, गुंजन पंत आदि शामिल हैं.

अनिल सम्राट कहते हैं “दरअसल यह एक कंपलीट एंटरटेनर मूवी है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है और मधुर गीत संगीत है। भोजपुरी फिल्मों के फैन्स के लिए इसमें हर तरह के मसाले मौजूद है. अगले माह अक्टूबर में इस फिल्म का ट्रेलर और इसके काफी गाने लॉन्च किए जाएंगे और इस साल के अंत तक इस मल्टीस्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

   

अभी तो कोरो ना काल चल रहा है पर जैसे ही थेटर्स को खोलने की अनुमति मिलेगी हम इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर देंगे।”

आपको बता दें कि दस साल पहले ‘दरार’ का निर्माण अनिल सम्राट ने किया था जिसमें खुद अनिल सम्राट और पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे, और इस फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए थे. फिल्मी गलियारों में यह चर्चा गरम है कि इस फिल्म का सेकंड पार्ट भी लोगों को इतना ही पसंद आएगा। इसमें खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सॉन्ग और कुछ सीन में भी दिखाई देंगे जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट होगा।

अनिल सम्राट अगले साल की शुरुआत में अपनी फिल्म “प्रतिज्ञा 3” को भी स्टार्ट करने की प्लानिंग रखते हैं।


Random Photos

Gaurav Jha – Glory Mohanta Starrer Love Yudh There Will Be Something Special For Audience... Posted by author icon admin Oct 3rd, 2019 | Comments Off on Gaurav Jha – Glory Mohanta Starrer Love Yudh There Will Be Something Special For Audience
GLIMPSES OF SHE EVENT DIRECTOR SHAKEEL S SAIFEE GETS LIFE TIME ACHIEVEMENT AWARDS... Posted by author icon admin Feb 16th, 2020 | Comments Off on GLIMPSES OF SHE EVENT DIRECTOR SHAKEEL S SAIFEE GETS LIFE TIME ACHIEVEMENT AWARDS