Singer Shruti Khanivadekar Considers Lata Mangeshkar Her Inspiration

लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानती हैं सिंगर श्रुति खानिवडेकर

सुरेश वाडेकर से क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाली सिंगर श्रुति खानिवडेकर के म्यूज़िक विडियो रिलीज़ के लिए तैयार

“9 से 12” फेम सिंगर देव नेगी के साथ सिंगर श्रुति खानिवडेकर के एलबम को मिला बेहतरीन रेस्पॉन्स

हिन्दुस्तान में लता मंगेशकर एक ऐसी बेमिसाल सिंगर हैं जो बेशुमार नए और उभरने वाले सिंगर्स की प्रेरणा बनी हैं। उनके गाने सुन सुन कर और स्टेज पर उनके गाने गा कर कई न्यू गायकों ने अपना करियर बनाया है। श्रुति खानिवडेकर भी एक ऐसी ही सिंगर का नाम है जिन्होंने लता मंगेशकर से इंस्पायर होकर गायकी का सफर शुरू किया और आज श्रुति का नाम म्यूज़िक वर्ल्ड में बड़ी तेज़ी से उभर रहा है।

श्रुति खानिवडेकर को बचपन से ही गायकी से बेहद लगाव था। वह हमेशा लता जी के गाने सुनती थी। लता जी के गानों को बहुत पसंद करने वाली श्रुति की संगीत यात्रा भी असल में लता मंगेशकर के गीत से ही शुरू हुई थी. इसीलिए वह लता जी से प्रेरणा लेकर हाई स्केल के गीत गाने की कोशिश करती हैं और गाती भी हैं।

एक मराठी परिवार से सम्बन्ध रखने वाली श्रुति ने संगीत की बाकायदा ट्रेनिंग हासिल की है।सबसे पहले कराओके  पर बीट पकड़कर गाना गाने की ट्रेनिंग उन्होंने ली. फिर उन्होंने अपनी सोसायटी में, कई महफिलों में, पार्टी में और शादी में गाना गा कर अपनी जर्नी स्टार्ट की। श्रुति आर्केस्ट्रा में भी गाना गाती हैं, जहां उनकी आवाज़ और अंदाज़ को लोग बहुत पसंद करते हैं।

श्रुति को लता जी की तरह क्लासिकल गीत गाने में बड़ी दिलचस्पी है। इसीलिए वह मशहूर प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर के मुंबई में स्थित संगीत स्कूल आजीवासन में पिछले एक साल से क्लासिकल संगीत और गायकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखकर उन्हें म्यूज़िक एलबम में गाने के ऑफर आने लगे और उन्होंने ४ एलबम सांग रिकॉर्ड किए। जिसमें से एक गाना “काश कोई मेरा भाई होता” रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर इसी साल ऑडियो लैब म्यूज़िक कम्पनी द्वारा रिलीज़ हुआ।

“काश कोई मेरा भाई होता” ये गाना श्रुति ने बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर देव नेगी के साथ गाया, जिसे बेहद अच्छा रेस्पॉन्स मिला। गौरतलब है कि देव नेगी वरुण धवन की फिल्म जुड़वां 2 के हिट गीत चलती है क्या 9 से 12, करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” के गीत “मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां”, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “केदारनाथ” के गीत “स्वीट हार्ट” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का टाइटल सॉन्ग गा चुके हैं। सिंगर देव नेगी और श्रुति खानिवडेकर द्वारा गाए इस गीत के विडिओ में ज़ुबैर के खान, प्राजक्ता,किरण खानिवडेकर, अभिनय किया था।

     

भाई बहन के अनूठे प्यार और पावन रिश्ते को दर्शाने वाला यह एक बड़ा प्यारा सा गीत था। राखी स्पेशल इस सोंग के विडिओ में एक कहानी के जरिए भाई बहन के इस पावन रिश्ते को दिखाया गया। आपको बता दें कि ज़ुबैर के. खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से किया था। उन्हों ने स्टार प्लस के धारावाहिक “इस प्यार को क्या नाम दूँ”, सीआइडी, आहट और इमोशनल अत्याचार जैसे शोज में काम किया है।   पोस्ट प्रोडकशन का एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्टूडियो ऑडियो लैब अब म्यूज़िक कम्पनी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस एलबम सोंग के संगीतकार सुदेश एंड धनंजय, गीतकार राकेश गुप्ता, कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता थे।

श्रुति के और भी ३ गाने जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। श्रुति खानिवडेकर की विशेषता यह है कि वह क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों मूड के गाने कोई भी भाषा में गा लेती हैं।


Random Photos

Celebrity Guru Vinod Acharya Creating Waves With His Predictions... Posted by author icon admin Jan 2nd, 2020 | Comments Off on Celebrity Guru Vinod Acharya Creating Waves With His Predictions