Nilkamal and Neelam Giri’s Sad Song Janwo Se Jaada Released From Bhojpuri Worldwide Records – The video is touching the hearts

भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का छू लेने वाला सैड सांग “जनवो से जादा” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नीलकमल और नीलम गिरी के सबसे दर्दभरे वीडियो सांग  को रिलीज होते ही खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। इस सैड सांग का फर्स्ट लुक और टीज़र जब सोशल मीडिया पर लांच किया गया  तभी से फैन्स और दर्शक इस गाने का इंतजार कर रहे थे, गाना रिलीज होते ही सभी ने हाथों हाथ उठा लिया।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने में नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है। वीडियो में नीलम गिरी नीलकमल की पत्नी के रोल में हैं, एक सड़क हादसे से दोनों की जिंदगी प्रभावित होती है। यह ह्रदयस्पर्शी और भावनात्मक गीत में बिछड़ने का दर्द दर्शाया गया है। नीलकमल सिंह काफी इमोशनल अंदाज़ में गाते हैं “जेकरा के जाननी जनवो से जादा”। गाना लोगों के दिलों को टच कर रहा है।

नीलकमल और नीलम गिरी के इस गाने की विशेषता यह है कि इसे किसी बॉलीवुड गीत की तरह शूट किया है जिसमें एक कॉन्सेप्ट है, एक कहानी है और आकर्षित करने वाली प्रस्तुती है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इसे बलिराम बिधाता ने लिखा है और संगीत से आशीष वर्मा ने सजाया है। वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वहीं इसके कोरियोग्राफर है रितिक। गाने के एडिटर दीपक पंडित हैं जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। अरेंजर मोहित मौर्या हैं।

नीलम गिरी और नीलकमल सिंह के सभी फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह गाना किसी उपहार से कम नहीं है।

गौरतलब कि नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का एक और दर्दभरा वीडियो सांग “मुंहवा फेरबू बलम से’ सुपर हिट हो चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया था। यूटयूब पर इस सांग ने मिलियन्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

इस सांग में फर्स्ट टाइम इन दोनों सितारों ने एक साथ काम किया है और अब यह जोड़ी जनवो से जादा लेकर आई है, इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।


Random Photos

Tik Tokers Faiz And Shifa Debut In The World Of Music Albums With Vinit Jain And Karishma Chhajer’s Ishq Hai... Posted by author icon admin Nov 20th, 2019 | Comments Off on Tik Tokers Faiz And Shifa Debut In The World Of Music Albums With Vinit Jain And Karishma Chhajer’s Ishq Hai Tumse
Music & Trailer Launch of Rakesh Sawant’s Coming Film MUDDA 370 With Celebrities Media Cast & Crew Of The Film... Posted by author icon admin Nov 23rd, 2019 | Comments Off on Music & Trailer Launch of Rakesh Sawant’s Coming Film MUDDA 370 With Celebrities Media Cast & Crew Of The Film