The audience Thronged To See Khesari Lal Yadav’s Litti Chokha Based On The Problems Of Farmers

खेसारी लाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा को सिनेमाघरों में मिली बम्पर ओपनिंग, दर्शकों में दिखा उत्साह

किसानों की समस्या पर आधारित खेसारी लाल यादव की लिट्टी चोखा देखने के लिए लगा दर्शकों ताँता

इन दिनों देश के किसान कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऐसे में बिहार के किसान का बेटा भोजपुरी स्टार ख़ेसारी लाल यादव किसानों की समस्या पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ दुर्गा पूजा पर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। फ़िल्म को सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है और थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों का ताता सिनेमा हॉल पर लगा हुआ दिखा।

इस फ़िल्म का इंतजार बेसब्री से खेसारी लाल यादव के फैन्स कर रहे थे इसलिए जैसे ही यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई दर्शक इसे देखने के लिए थेटर्स में टूट पड़े। सिनेमाघरों के बाहर ऑडिएंस की लंबी लाइन देखी गई। और इस कोरोना काल मे खेसारी लाल यादव की इस फ़िल्म को इस तरह के प्रतिसाद मिलने से निर्माता निर्देशक और इंडस्ट्री में खुशी की लहर छा गई है।

‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। केन्द्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी हैं। उनकी केमेस्ट्री और देसी अवतार दर्शकों को खूब लुभा रही है।

फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से एक तोहफा है। ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे में हमने इसकी कहानी गाँव से निकालकर लाई है, और यही वजह है कि दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

हिट मशीन व भोजपुरी के रजनीकान्त कहे जाने वाले ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूँ। मेरे घर में आज भी किसानी की जाती है और समय निकालकर मैं भी खेती में हाथ बटाता हूँ। मैंने अपनी रोजी रोटी के लिए दिल्ली में लिट्टी चोखा भी बेचा है। इसलिए यह फ़िल्म और किसान की समस्या मेरे दिल के करीब है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा जी को तहेदिल से धन्यवाद ऐसी फिल्म का निर्माण करने लिए और साथ ही फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल को भी दिल से धन्यवाद एक बेहतरीन फ़िल्म का डायरेक्शन करने लिए। दर्शकों का भी शुक्रिया कि आप सब अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पूरे परिवार के साथ जाकर फ़िल्म लिट्टी चोखा का आनन्द ले रहे हैं।

लिट्टी चोखा’ फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा’ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बम्पर ओपनिंग के साथ रिलीज हुई है। उन्होंने इस फिल्म को बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। फिल्म के बारे में बताते हुए पराग ने कहा कि लोग जब फिल्म देख रहे हैं तो इसे उम्मीद से कहीं ज्यादा पा रहे हैं। हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। फिल्म बेहद सहज और सरल है, इसलिए मेरी अपील होगी कि आप पूरे परिवार के साथ जाकर फ़िल्म देखें।

फिल्म लिट्टी चोखा में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडेय, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव जैसे एक्टर भी धमाल मचा रहे हैं। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है।

   

गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, यादव राज, कुंदन प्रीत, उमालाल यादव, आशुतोष तिवारी, टुनटुन यादव हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। कला विजय श्रीवास्तव की है।


Random Photos

Anjali Pandey And Hiten Tejwani Starrer Movie MUDDA 370 J&K Second Poster Released Film releasing soon... Posted by author icon admin Nov 3rd, 2019 | Comments Off on Anjali Pandey And Hiten Tejwani Starrer Movie MUDDA 370 J&K Second Poster Released Film releasing soon