The Gym Trainer And Cricket Coach Of Shams Rathod The Organizer Of The Reality Show Hum Hain Gully Guys Is Very Excited Said This Big Thing

रिएलिटी शो “हम हैं गली गाइस के ऑर्गनाइजर शम्स राठौड़ के जिम ट्रेनर और क्रिकेट कोच भी हैं काफी उत्साहित, कही यह बड़ी बात

शम्स राठौड़ की उम्र फिलहाल खेलने कूदने की है, लेकिन वह एक रिएलिटी शो “हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स” का आयोजन करने जा रहे हैं जिसका मुम्बई में 10 नवम्बर को फ़िनाले होने वाला है। शम्स तबरेज राठौड़ एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं और खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए वह जिम भी रेगुलर जाते हैं।

शम्स के पर्सनल जिम ट्रेनर आफताब शेख ने बताया कि शम्स में सीखने का बहुत ही शौक और जज़्बा है। उसे योगा सिखाता हुं और फिट रहने के तरीके बताता हूं। वह इस उम्र में रियलिटी शो हम हैं गली गाइस का आयोजन कर रहे हैं, बड़ी बात है। उन्हें इस प्रोग्राम की ढेर सारी शुभकामनाएं।

आफताब शेख जिम ट्रेनर ने आगे बताया कि मुझे प्राउड फील हो रहा है कि मेरा स्टूडेंट इतना बड़ा इवेंट कर रहा है। वह वर्कआउट खूब अच्छा करते हैं। इनके रियलिटी शो के फ़िनाले में जरूर आऊंगा।

शम्स ने कहा कि आफताब शेख जी मेरे बहुत अच्छे गुरु हैं। इससे क्रिकेट में मुझे काफी फायदा होता है।

शम्स तबरेज राठौड़ के क्रिकेट कोच मारिया क्रिकेट अकादमी आज़ाद मैदान के आज़ाद सर हैं। उन्होंने शम्स के बारे में ने कहा कि बच्चा बहुत होनहार है, बेहतरीन बैट्समैन है, अंडर 12 में खेल रहा है। बच्चा दो साल पहले आया था तभी उसके पास काफी कॉन्फिडेंस था। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि इस उम्र में वह ऐसा शो आयोजित कर रहा है। लॉक डाउन के दौरान भी इसने काफी इम्प्रूव किया। इतना बड़ा इवेंट वह अपनी इच्छाशक्ति के कारण कर रहा है। यह जिम, क्रिकेट सबकुछ करता है। फिटनेस क्लास भी लेता है। शम्स को देखकर काफी लोग प्रेरणा ले सकते हैं।”

बता दे कि 2 बच्चों शम्स राठौड़ और जयंत बगदा ने इस छोटी सी उम्र में एक रिएलिटी शो “हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स” का आयोजन करके यह सिद्ध कर दिया है कि अगर जुनून और हौसला हो तो दुनिया मे कुछ भी असम्भव नहीं है। शम्स राठौड़ और जयंत बगदा दुनिया के सबसे कम उम्र के रियलिटी शो के ऑर्गनाइजर के रूप में विश्व भर में चर्चा का विषय बन गए हैं।

  

———Fame Media


Random Photos

Yuvraaj Parshar received best director award at Global Taj International Film Festival... Posted by author icon admin Dec 13th, 2019 | Comments Off on Yuvraaj Parshar received best director award at Global Taj International Film Festival