डायरेक्टर कुमार नीरज का खूबसूरत इमोशनल म्यूज़िक वीडियो माँ 11दिसम्बर को रिलीज होगा।

म्यूज़िक वीडियो के इस सुनहरे दौर में डायरेक्टर कुमार नीरज एक खूबसूरत अल्बम लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है माँ। मां की भावनाओं और उसकी महत्ता को दर्शाते इस म्यूज़िक वीडियो को  बेहतरीन रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है और दर्शकों के दिल को छू लेने वाला सॉन्ग होगा।

आपको बता दें कि अपने कठिन परिश्रम और अपने जुनून की बदौलत कुमार नीरज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कुमार नीरज एक फ़ेमस डायरेक्टर है, उनका एक हिंदी एल्बम सांग “इश्क सज़ा” पहले ही रिद्धिमा रेकॉड्स पे रिलीज़ हो चुका है। और अब दूसरा हिंदी सांग” माँ रिलीज़ होने वाला  है। माँ सौंग की पुरी शूटिंग नागपुर के खूबसूरत लोकेशन पे की गई है। इस सौंग में मुख्य कलाकार हैं राजवीर सिंह और नागपुर के ही छोटे उस्ताद रणवीर सिंह शेखावत।इस म्यूजिक वीडियो में माँ के कैरेक्टर में नीतू शेखवात नज़र आएंगी।

कुमार नीरज फिल्म्स व स्पार्क मीडिया प्रेजेंट्स हिंदी एल्बम सौंग माँ को यूट्यूब चैनल रिद्धिमा रेकॉड्स पे रिलीज़ किया जाएगा है। आपको बता दे कि माँ सौंग को गाया है अस्तिव कर्ण ने और म्यूजिक दिया है अनुपमा ने। डायरेक्ट किया है कुमार नीरज ने। माँ सौंग के गीत भी अनुपमा ने ही लिखे है।

    

प्रोड्यूसर है वैशाली देव, मुन्नी सिंह,बीना शाह,और खुशबू सिंह। । डीओपी राहुल तिवारी हैं।


Random Photos

3rd Hindi Cinema Samman Samaroh at Noida Film City... Posted by author icon admin Dec 3rd, 2019 | Comments Off on 3rd Hindi Cinema Samman Samaroh at Noida Film City