रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा की बाबुल ने एक बार फिर दर्शकों को दिया बेटियों से प्यार करने का संदेश

भोजपुरी सिनेमा का दौर बदलता जा रहा है यहां पर भी अब गंभीर विष्णु पर फिल्में बनने लगी भोजपुरी निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अभिनेता अवधेश मिश्रा की  मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म बाबुल का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में एक बाप का अपनी बेटियों के प्रति प्यार और उनको अकेला पालने पोसने के जज्बे को बड़े ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया है। कि कैसे एक पिता अपनी दो बेटियों के लिए अपने जीवन को संघर्ष की भट्टी में झोख देता हैं और बेटियां भी इतनी आज्ञाकरी जो पिता ने कहा दिया वही कर दिया। फिल्म के संवाद इतने प्रभावशाली हैं कि इन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसके ऊपर दिग्गज वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, शशि रंजन, देव सिंह और अनिता रावत के अभिनय क्या कहने। कहने का तात्पर्य है कि बाबुल जैसी फिल्म का ट्रेलर और फिल्म एक बार तो देखनी बनाती हैं। ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

हालही में फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए थे। जिन्हें सोशल मीडिया में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला रहा है। ट्रेलर को रिलीज हुई अभी कुछ ही समय हुआ है और ये सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

आपको बता दे कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनी बाबुल 24 दिसंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और सह निर्माता निवेदिता कुमार हैं। वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत बाबुल के  स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन अवधेश मिश्रा का है। केंद्रीय भूमिका में वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा हैं।

फ़िल्म की स्टारकास्ट में अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, देव सिंह, शशि रंजन, अनिता रावत, संतोष पहलवान, रोहित सिंह मटरू, हीरा यादव, बबलू खान, अम्बिका वाणी, कमलाकांत मिश्रा, कमलेश मिश्रा और प्रीति सिंह हैं।

बाबुल का संगीतकार साबिर सुल्तान खान, हितेश सोनिक, साजन मिश्रा हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, बोद्धव्य, ए.एम. तुराज, सिंगर आमिर खान, शवाब सबरी, रेखा भारद्वाज, स्निध सरकार, ऐश्वर्या मजूमदार हैं। सिनेमाटोग्राफर जग्गी पाजी हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। प्रोडक्शन मैनेजर उपेन्द्र श्रीसत, प्रीति सिंह हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो (महेश वेंकटेश), बैक ग्राउंड म्यूजिक असलम सुरूति का है। पब्लिसिटी डिज़ाइन सूरज गिरी, मार्केटिंग & पब्लिसिटी डिज़ाइन हेड स्नेहल महाजन हैं। म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के पास है।

      

रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा की ‘बाबुल’ ने एक बार फिर दर्शकों को दिया बेटियों से प्यार करने का संदेश


Random Photos

Vsquare Production House Roped Ankita Thakur For 7 Projects... Posted by author icon admin Dec 27th, 2019 | Comments Off on Vsquare Production House Roped Ankita Thakur For 7 Projects