‘क्या दिन क्या रातें थी ‘कुमार नीरज के निर्देशन में बनी एल्बम “माँ ” 1मिलियन पार ।

कुमार नीरज फिल्म्स प्रस्तुती  हिंदी एल्बम “माँ”1मिलियन क्रॉस किया।माँ एक ऐसा शब्द है जिसे दुनिया का हर बच्चा अपने मुंह से इस दुनिया में आने के बाद सबसे पहले लेता है। माँ और उसके बच्चे के रिश्ते से पवित्र इस दुनिया में कोई भी रिश्ता नहीं हो सकता। और इसी पवित्र रिश्ते का दमदार चित्रण स्पार्क मीडिया के बैनर तले बनी एल्बम माँ सोंग में दर्शाया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ यह एल्बम माँ सोंग 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। दर्शकों को एल्बम को अपना स्नेह तथा अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद देते हुए एल्बम के निर्देशक कुमार नीरज ने बताया कि दर्शकों के लिए कुछ नया तथा समाज को प्रेरित करने वाला बनाने का हमारा प्रयास रहता है।

एक माँ-बेटे के रिश्ते से अच्छा और क्या हो सकता है, यही सोचकर इस बार हम अपने दर्शकों के लिए इस एल्बम सॉन्ग को लेकर आए हैं। एक माँ और उसके बच्चे के बीच का अटूट प्रेम दर्शाने का हमने अपने इस एल्बम के माध्यम से प्रयास किया है। इस एल्बम में हमने दर्शाया है कि भले ही किसी कारण से एक माँ और उसके बच्चे बिछड़ जाते हैं परंतु वह मरते दम इस रिश्ते को नहीं भुला पाते हैं और जीवन के एक पड़ाव पर आकर पुनः उसी माँ के आँचल के लिए तरसने लगते हैं। कुमार नीरज ने बताया कि मुझे दर्शकों का प्यार देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि उन्होंने एक माह के छोटे से अंतराल में ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज के आंकड़े को पार कराके हमारे इस प्रयास को सफल बना दिया है।

गौरतलब हो कि इस माँ सोंग में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजवीर सिंह,रणवीर शेखावत एंड नीतू  शेखावत मुख्य भूमिका में नजर आए है। वहीं स्पार्क मीडिया के बैनर तले बनी इस माँ सोंग के निर्माता मुन्नी सिंह, बीना शाह, वैशाली देव,एंड खुशबू सिंह है। जबकि गाने को अपने सुरेले स्वर से सोंग को गाया है सिंगर अस्तित्व कर्ण ने।डीओपी हैं राहुल तिवारी, और म्यूजिक दिया है अनुपमा ने। टीम के अन्य लोगों ने दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

  

Album MAA directed by Kumar Neeraj crossed 1 million Views


Random Photos

Glamorous Hanshika Bhaware shines in Bollywood... Posted by author icon admin Dec 9th, 2019 | Comments Off on Glamorous Hanshika Bhaware shines in Bollywood
3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM... Posted by author icon admin Feb 12th, 2020 | Comments Off on 3RD INTERNATIONAL CONVENTION ORGANISED BY VISHWA SINDHI SEVA SANGAM