फ़िल्म दण्डनायक में खलपुरुष के रूप में, अभिनेता धनंजय सिंह।

दण्डनायक के प्रतिभाशाली धनंजय सिंह  आईटम सॉन्ग बनारस की पान  में कुछ अलग अंदाज में दिख रहे है। फ़िल्म हालही में रिलीज हुई है जिसमे धनंजय सिंह को दर्शकों के तरफ से बहुत प्यार मिल रहा है।

भोजपुरी फिल्मों में प्रतिभाशाली एक्टर धनंजय सिंह अपनी एक अलग जगह बनाते जा रहे हैं हालही में  बिहार, झारखंड, बंगाल में रिलीज़ हो चुकी है और 25 फरवरी से उत्तर प्रदेश, मुम्बई और गुजरात के सिनेमा घरों में  फ़िल्म “दण्डनायक” रिलीज की जाएगी । इस फ़िल्म में वह यश कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल किया है, ट्रेलर में उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई थी और अब वह बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं।

आपको बता दें कि धनंजय सिंह की बतौर एक्टर 4-5 फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है, कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर रहे हैं। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है क्योंकि दण्डनायक के अलावा भी उनकी चार फिल्मे आने वाली हैं जिनको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। हर फिल्म में उनका किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा।

बता दें कि धनंजय सिंह एक ऐसे कलाकार हैं जो हर बार एक नए लुक में आते हैं। वह अपने किरदार में हमेशा कुछ नयापन लाने का प्रयास करते हैं।

बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ़िल्म दण्डनायक के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। धनंजय सिंह को अपनी इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। धनंजय सिंह की अदाकारी का टैलेंट कमाल का है। भोजपुरी दर्शको को ये फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए, जिसमे यश कुमार के साथ धनंजय सिंह का अभिनय बेमिसाल है।

फ़िल्म दण्डनायक में खलपुरुष के रूप में, अभिनेता धनंजय सिंह।


Random Photos

Milind Gunaji -Omkar Das Manikpuri – Shahjad Khan – Ashok Beniwal and Vinay Anand celebrate Sijo Bruce Lee’s 79th birth... Posted by author icon admin Dec 9th, 2019 | Comments Off on Milind Gunaji -Omkar Das Manikpuri – Shahjad Khan – Ashok Beniwal and Vinay Anand celebrate Sijo Bruce Lee’s 79th birth anniversary with great gusto and jubilation with Cheetah Yajnesh Shetty
Dubbing For   HASEENA Begins ... Posted by author icon admin Jun 3rd, 2017 | no responses