एक्ट्रेस किरन आर्या(Kirron Arya) एस एस राजामौली(S S Rajamouli) की फिल्म आरआरआर(RRR) में काम करके उत्साहित हैं ।

बाहुबली निर्देशक एस एस राजामौली का नाम उन सफल निर्देशकों की श्रेणी में शुमार है, जिनके साथ काम करने का हर किसी का सपना होता है । एक्ट्रेस किरन आर्या अपने आपको काफी सौभाग्यशाली मानती है कि उन्हें ऐसे उम्दा निर्देशक के साथ  फिल्म आरआरआर( RRR )में  काम करने का मौका मिला।इस फिल्म में  उनकी बेटी ईश्वरा आर्या(Ishwara Arya) ने भी काम किया है।इसे महज एक इत्तेफाक ही कहा जायेगा कि दोनो फिल्म में भी मां बेटी के किरदार में हैं। यह फिल्म इन दिनों बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर किरन आर्या और उनकी बेटी ईश्वरा आर्या काफी उत्साहित हैं। फिल्म में किरन आर्या फिल्म के नायक जूनियर एनटीआर(J.NTR) की मां बनी है और उनकी बेटी ईश्वरा आर्या एनटीआर की बहन । किरन आर्या बताती है कि फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ,जूनियर एनटीआर और राम चरण (Ram Charan)के साथ काम करने का बहुत सुखद अनुभव रहा है। साउथ में बहुत ही अनुशासित तरीके से काम होता है । किरन आर्या रंगमंच से जुड़ी रही ,कैरियर की शुरुआत में उन्होंने डॉक्टर चन्द्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पिंजर में काम करने के अलावा जी टीवी के शो जिंदगी की महक, स्टार प्लस के शो शौर्य और अनोखी की कहानी और धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म शेरशाह में काम कर चुकी है।लेकिन आरआरआर एस एस राजामौली के साथ काम करके वह अपने कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं।

एक्ट्रेस किरन आर्या(Kirron Arya)  एस एस राजामौली(S S Rajamouli) की फिल्म आरआरआर(RRR) में काम करके उत्साहित हैं ।


Random Photos

Alliance Tyres Associates With Kangana Ranaut Starrer Panga... Posted by author icon admin Jan 25th, 2020 | Comments Off on Alliance Tyres Associates With Kangana Ranaut Starrer Panga
Aryan Abbas Builds Up The Vibe In His Latest Music Album BARSAAT HO RAHI HAI... Posted by author icon admin Sep 1st, 2019 | Comments Off on Aryan Abbas Builds Up The Vibe In His Latest Music Album BARSAAT HO RAHI HAI