संगीता तिवारी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, मिल रहे हज़ारों लाइक्स कमेंट्स

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता तिवारी अपनी गलैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी फ़ोटो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। संगीता तिवारी का हर अंदाज बड़ा खास होता है जो उनके फैंस को दीवाना बना देता है। वह खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी एक से बढ़ कर एक मोहक तस्वीरों और वीडियोज को शेयर कर फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं।

इसी बीच संगीता तिवारी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर उस समय चर्चा का विषय बन गयी, जब उन्होंने अपने खास स्टाइल वाले फोटो शेयर करते हुए फैन्स को क्रेजी किया। उसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी और सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें खूब लाइक करने लगे, बेपनाह कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि संगीता की खूबसूरती लाजवाब हैं, अमेजिंग है।

आपको बता दें कि संगीता तिवारी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वह अपनी फ़िल्म द कोरोना लव को लेकर इन दिनों बिजी चल रही हैं। लेकिन इस दौरान भी वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, तभी उनके फोटोज पोस्ट करते ही और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

गौरतलब है कि संगीता तिवारी ने हिंदी सहित कई रीजनल भाषाओं में फिल्मे कर ली हैं। लगभग 16 वर्षों से एक्टिंग फील्ड में सक्रिय संगीता तिवारी तेलगु, मराठी, गुजराती व राजस्थानी फिल्मों में भी अपनी क्षमता साबित की है। कत्थक डांसर संगीता तिवारी को भारत आइकॉन अवार्ड सहित दर्जनों पुरुस्कारों से नवाजा गया है।

संगीता तिवारी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, मिल रहे हज़ारों लाइक्स कमेंट्स


Random Photos

AACCI honors Vinod Yadav with Fashion Vista Glamor and Style Award... Posted by author icon admin Feb 3rd, 2020 | Comments Off on AACCI honors Vinod Yadav with Fashion Vista Glamor and Style Award