निर्देशक आजाद हुसैन का एलबम “मतलबी” म्युज़िक फ़ॉर यू पर रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

बॉलीवुड के फेमस निर्देशक आजाद हुसैन के डायरेक्शन में बना एलबम मतलबी रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। म्यूजिक फॉर यू के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज सांग में राहुल चौरसिया, एक्ट्रेस जिया शर्मा और एक्टर राबिन कृष्णा सिंह नजर आ रहे हैं।

इमेज प्रोडक्शन एवं म्यूजिक फॉर यू कम्पनी के बैनर तले म्यूजिक एलबम मतलबी को हाल ही में शिवाला वाराणसी स्थित होटल शिवाय ग्रैण्ड में भव्य कार्यक्रम के बीच लांच किया गया था। जहां पर इस म्यूजिक एलबम मतलबी की पूरी टीम एक्टर राहुल चौरसिया, एक्ट्रेस जिया शर्मा, एक्टर राबिन कृष्णा सिंह, निर्देशक आजाद हुसैन, सिंगर राजू सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर विक्रमजीत रांझा, गीतकार निरंजन गिल तथा संयोजक डॉ. अजय चौरसिया मौजूद थे।

डायरेक्टर आज़ाद हुसैन ने कहा कि मतलबी का विडियो सांग म्युज़िक फ़ॉर यू के साथ सभी म्यूजिकल ऐप जैसे स्पॉटीफाई अमेजन म्यूजिक पर भी उपलब्ध है। यह म्युज़िक वीडियो मतलबी प्रेम त्रिकोण पर आधारित एक कहानी पेश करता है। आज का नवजवान धोखा खाने के बाद कैसे दोबारा अपनी जिंदगी में स्टैण्ड करता है, ये दर्शाया गया है।

डायरेक्टर आजाद हुसैन ने कहा कि इस गाने में काफी अच्छी लोकेशन है और बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। गाने का कॉन्सेप्ट लोगों को पसन्द आ रहा है।

म्यूजिक वीडियो मतलबी के अभिनेता राहुल चौरसिया ने कहा कि इंजिनियरिंग कालेज में पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रहा और कालेज में होने वाले हर फंक्शन में पार्टिसिपेट करते थे और अदाकारी दिखाते थे। 2021 में मि. नार्थ इंडिया का खिताब जीता और अब माडलिंग व अभिनय की दुनिया में प्रोफेशनल ढंग से काम कर रहा हूँ। मतलबी मेरा पहला म्यूजिक एलबम है।

वहीं डायरेक्टर आजाद हुसैन ने बताया कि इस अल्बम के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिसके बारे में आप लोगों के बीच जल्द ही एलान किया जाएगा। मेरे कुछ म्युज़िक वीडियो आने वाले हैं।

निर्देशक आजाद हुसैन का एलबम “मतलबी” म्युज़िक फ़ॉर यू पर रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर


Random Photos

Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins... Posted by author icon admin Oct 19th, 2019 | Comments Off on Dr. Naavnidhi K Wadhawa shared stage with World Greatest life coach Tonny Robbins