हिंदी फिल्म संस्कारी बहूरानी का ट्रेलर हुआ धूमधाम से लांच

सिनेमाघरों में जल्द ही आपको हिंदी मूवी संस्कारी बहुरानी देखने को मिलेगी।निर्माता प्रकाश जैन और निर्देशक सूर्यकांत गणपत ताम्रदमन  की  इस हिंदी फिल्म संस्कारी बहुरानी का ट्रेलर बुधवार को मीडिया और फ़िल्म की कास्ट एंड क्रू की मौजूदगी में मुम्बई के अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा के व्यंजन हॉल में लांच किया गया।इस अवसर पर फ़िल्म की नायिका अपर्णा पराजंपे मीडिया के लिए खाश अट्रैक्शन थीं।  इस अवसर पर अपर्णा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं  हिंदी फिल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत महिला प्रधान फ़िल्म से करना चाहती थी।मुझे खुशी है कि संस्कारी बहुरानी से मेरे हिंदी फिल्मों में  कैरियर की शुरुआत हो रही है ।इसके लिए मैं इस फ़िल्म के निर्माता प्रकाश जैन और निर्देशक सूर्यकांत गणपत ताम्रदम का दिल से आभार जताती हूँ।

फ़िल्म के निर्देशक सूर्यकांत कहते हैं संस्कारी बहुरानी में संस्कार भी है और यह यह क्राइम थ्रिलर फ़िल्म भी है।आप जब इस फ़िल्म को देखने जाएंगे तो आपको सितारों का शानदार अभिनय और बेहतरीन कहानी तथा एक सधा निर्देशन एवं कर्णप्रिय संगीत सुनने को मिलेगा।

आपको बतादें कि संस्कारी बहुरानी के निर्माता प्रकाश जैन  खुद का पेट्रोलियम ट्रेडिंग बिजनेश चलाते हैं।  गुजरात के उमरगांव के खतलवाड़ा जिला वलसाड़ में उनका खुद का  पेट्रोलियम ट्रेडिंग  बिजनेश है। फिल्म मेकिंग की तरफ रुझान कैसे हुआ इस पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा मेरे घर के पास ही शमीम खान जी रहते हैं जो मेरे अभिन्न मित्र हैं। शमीम भाई को अभिनय करते मैने कई बार देखा था सो उनके निवेदन पर इस फिल्ड में भी हाथ आजमाने आगया। मगर मैं लीक से हटकर फिल्म बनाना चाहता था। कई कहानी सूनी मगर पसंद नहीं आई उसके बाद सूर्यकांत जी ने संस्कारी बहूरानी की कहानी सुनाई और कहानी सुनते ही मैने कह दिया कि हां मैं यह फिल्म बना रहा हूं। संस्कारी बहूरानी को एक पारिवारिक फिल्म मानते हुए प्रकाश जैन कहते हैं सुर्यकांत जी ने कमाल की फिल्म बनायी है। जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जासकता है। शमीम खान जी इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं और इस फिल्म के खलनायक भी हैं। जय पी इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म संस्कारी बहरानी की कहानी लिखा हैऔर निर्देशन किया है सुर्यकांत गणपत ताम्रदमन ने। निर्माता हैं प्रकाश जैन, सह निर्माता शमीम खान, गीतकार और संगीतकार हैं कमलेश सिंह, पटकथा और संवाद लिखा है सुर्यकांत गणपत ताम्रदमन ,कमलेश सिंह, बलिराम गावड़ ने। डीओपी हैं प्रमोद पांडे। इस फिल्म के संपादक हैं राजेश शाह । एक्शन डायरेक्टर हैं शाहबाज अली, कोरियोग्राफर हैं राजू एंथोनी, म्युजिक कंपोजर हैं सुभाष सुर्यम। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस ने तैयार किया है।  इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैंअपर्णा पराजंपे, रविन्द्र कुल्हार, रितेश कुमार, प्रेमनाथ गुलाटी, गरिमा अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राकेश बाबू, परेश भट्ट, खुशी गुप्ता,विनोद मिश्रा, अशी खान, पार्थ कामली,काजल सिंह,मनीष राउत और शमीम खान।

इस हिंदी फिल्म को भरूच और विरार सहित महाराष्ट्र और गुजरात के शानदार लोकेशनों पर फिल्माया गया है।

हिंदी फिल्म  संस्कारी बहूरानी का ट्रेलर हुआ धूमधाम से लांच


Random Photos

Pracheen Kala Kendra marked International Women’s Day with performances by Acclaimed Artists and Legends of Tomorrow... Posted by author icon admin Mar 10th, 2020 | Comments Off on Pracheen Kala Kendra marked International Women’s Day with performances by Acclaimed Artists and Legends of Tomorrow