फिल्म निर्माता अनंत जाधव और विकास जायसवाल की एक और फिल्म ‘शुभारंभ’ की शूटिंग शुरू भदोही में

फिल्म स्टार जय यादव और पॉपुलर एक्ट्रेस संजना पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का विधिवत पूजा करके उत्तर प्रदेश के भदोही में भव्य मुहूर्त किया गया, उसके बाद फिल्म की बिग लेबल पर शूटिंग शुरू कर दी गई है।

सामाजिक और सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का निर्माण जयेश फिल्म्स एंटरटेनमेंट एंड पूर्वित फिल्म्स बैनर के तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता अनंत जाधव, विकास जायसवाल हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक शिवजीत कुमार संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक सलिल सुधाकर, पिंकू दूबे हैं। संगीतकार साजन मिश्रा ने गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी जीतेन्द्र विर्क जीतू हैं। डांस मास्टर मनोज गुप्ता, फाइट मास्टर शाहबाज, आर्ट डायरेक्टर राम अवध विश्वकर्मा (अशोक), ईपी कमल यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार जय यादव, संजना पाण्डेय, सुशील सिंह, देव सिंह, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, पूनम द्विर्वेदी, राधे आदि हैं।

गौरतलब है कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता अनंत जाधव और विकास जायसवाल ने भोजपुरी फिल्म ‘आपके प्यार में’ की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद ही एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का निर्माण शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के स्टार जय यादव को कास्ट किया है। उनके अपोजिट बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों की नायिका एक्ट्रेस संजना पांडेय नजर आने वाली हैं। साथ ही वर्सटाइल एक्टर सुशील सिंह, हरफनमौला अभिनेता देव सिंह और मंझे कलाकार विनोद मिश्रा भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक शिवजीत कुमार हैं, जो अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

फिल्म ‘शुभारंभ’ को लेकर प्रोड्यूसर अनंत जाधव और विकास जायसवाल ने बताया कि हमारी यह भोजपुरी फिल्म परिवार, संस्कार और मानवीय मूल्यों के इर्द गिर्द घूमने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म ‘शुभारंभ’ फुल कमर्शियल होते हुए भी मनोरंजन से भरपूर बन रही है। हमारी यह फिल्म महिला और पारिवारिक दर्शकों को भी जोड़ने का कार्य करेगी। यह फिल्म बेहतरीन कहानी के साथ ही साथ कर्णप्रिय गीत-संगीत, नृत्य और एक्शन के मामले में भी बेहतरीन बन रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म फैमिली ऑडियंस की उम्मीद पर खरा उतरेगी।

    

जय यादव, संजना पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का भदोही में मुहूर्त करके शूटिंग शुरू


Random Photos

Welknown Producer Anil Kabra May Soon Announce 5 New Films... Posted by author icon admin Sep 17th, 2019 | Comments Off on Welknown Producer Anil Kabra May Soon Announce 5 New Films