सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा ‘बसही’ का भोजपुरी गाना ‘रे पगली’ हुआ वायरल, रील में 13वें नंबर पर कर रहा है ट्रेंड

नये साल के आगमन पर एक बड़ी खबर सामने आई है, जोकि भोजपुरी गाने को लेकर है। जी हाँ! पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की सुपर हिट फिल्मों और हिट गानों को संगीत दे चुके म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा बसही अब बतौर सिंगर, एक्टर खूब मचा रहे हैं। छोटे बाबा का गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘रे पगली’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है, साथ ही यह सांग इंस्टाग्राम रील में 13वें नंबर पर कई दिनों ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर खबर लिखे जाने तक करीब 50 हजार से ज्यादा रील बनाया जा चुका है। इस गाने पर बहुत तेजी से रील बन रहा है। वर्ल्ड फेमस कंटेंट क्रिएटर किली पॉल नीमा पॉल ने भी ‘रे पगली’ गाने पर रील बनाया है। यह सांग बिग लेबल पर धूम मचा रहा है। इस गाने लाखों की तादाद में व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। जिस स्पीड से इस गाने पर रील बन रहा है, उससे लगता है कि जल्द इस गाने पर लाखों की तादाद में रील बन जायेगा, जोकि बड़ा रिकॉर्ड होने वाला है।

यूं कहें कि छोटे बाबा का गाया हुआ यह गाना ‘रे पगली’ भोजपुरी सभी स्टार के गानों को टक्कर दे रहा है। तेरहवें नंबर पर रील में ट्रेंड कर रहे इस भोजपुरी गाना ‘रे पगली’ को छोटे बाबा बसही ने अपनी खास शैली में गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी वे नजर आए हैं। साथ ही इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही बनाया है। उनका यह गाना लोगों को खूब पसंद आया है। यह सांग खूब वायरल हो गया है। इस गाने में छोटे बाबा की आवाज का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। उनके एक्टिंग की भी खूब सराहना की जा रही है। यह गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर यूजर्स तक ने इस गाने पर खूब रील्स बना रहे हैं।

छोटे बाबा बसही ने इस गाने को मिल रहे लोगों के भरपूर प्यार से प्रसन्न होकर सबका आभार व्यक्त करते हुए सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस गाने को इतना प्यार आशीर्वाद मिलेगा। इस गाने को जितना रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके हर किसी का बहुत आभारी हूँ। नये साल में मिले इस मुकम्मल उपहार को मैं सर आँखों पर बिठाता हूँ। इस नये साल में मैं लोगों का और भी ज्यादा मनोरंजन करने वादा करता हूं।’

गौरतलब है कि वायरल भोजपुरी सांग ‘रे पगली’ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे ऑडियंस का भरपूर रिस्पांस मिल रहा है। लाखों की तादात में व्यूज और हजारों की संख्या में लाइक मिले हैं। इस गाने पर हजारों की तादाद रील भी बनाया गया है। इस गाने के सिंगर छोटे बाबा ‘बसही’ हैं। इसके वीडियो में शानदार अभिनय किया है छोटे बाबा ‘बसही’ ने और उनके साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी ने अपनी अदा का जलवा बिखेरा है। गीतकार धरम हिंदुस्तानी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ‘बसही’ ने। इस गाने के निर्माता राजकुमार सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर भिभांशु तिवारी, एडीटर आर. निंजा, डीओपी वज़ीर आर्ट, कोरियोग्राफर रौनक राऊत हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

Kili Paul Insta  Link:

https://www.instagram.com/reel/C1WiiijNW0N/

 

सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा ‘बसही’ का भोजपुरी गाना ‘रे पगली’ हुआ वायरल, रील में 13वें नंबर पर कर रहा है ट्रेंड


Random Photos

Musical Muhurat of the film Gangs of Bihar at Lata Mangeshkar Studio... Posted by author icon admin Nov 21st, 2019 | Comments Off on Musical Muhurat of the film Gangs of Bihar at Lata Mangeshkar Studio
Shamim Khan Organizes The Indian Icon Film Awards TIIFA 2019... Posted by author icon admin Jan 2nd, 2020 | Comments Off on Shamim Khan Organizes The Indian Icon Film Awards TIIFA 2019