बिग बॉस फेम अर्शी खान के हाथों शादाब खान व सीरत संधू स्टारर रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो “भीगी भीगी दास्तां” हुआ लांच

ज़ी म्यूज़िक से रिलीज गाने को मिल रहा है म्यूज़िक लवर्स का भरपूर प्यार

बिग बॉस फेम अर्शी खान, कॉमेडियन सुनील पाल के हाथों शादाब खान और सीरत संधू स्टारर खूबसूरत म्यूज़िक वीडियो “भीगी भीगी दास्तां” मुम्बई के व्यंजन हॉल में लांच किया गया। यह दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गाना जी म्यूज़िक से रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब्दुल मोहसिन किदवई ने इस म्यूज़िक वीडियो को डायरेक्ट किया है। गाने को सिंगर अभिषेक शास्त्री ने जादुई अंदाज में गाया है जबकि संगीतकार कल्याण बर्धान हैं और इम्तियाज़ हाशमी ने गीत लिखे हैं। म्यूज़िक वीडियो के डीओपी फिरोज़ शेख हैं। प्रोडक्शन मैनेजर ललित गौर, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर स्नेहा गोगोई हैं। लांच के अवसर पर कोरियोग्राफर बिट्टु सिंह भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे।

गाने के सिंगर अभिषेक शास्त्री ने यहां लाइव परफॉर्म किया तो वहीं म्यूज़िक वीडियो में फीचर कर रहे शादाब खान और सीरत संधू ने गाने पर डांस किया। सभी ने दोनों की केमिस्ट्री खूब पसन्द की।

अर्शी खान ने कहा कि शादाब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनका यह सांग बहुत ही अमेजिंग है। उन्हें भी एक्टिंग का शौक है, उम्मीद है कि उन्हें आगे और भी कामयाबी मिलेगी।

ईशान ने बताया कि भीगी भीगी दास्तां सांग मुझे काफी अच्छा लगा। शादाब और सीरत की केमिस्ट्री लाजवाब है। यह बहुत ही रोमांटिक गीत है जो रील में खूब चलने वाला है।

शादाब खान ने अर्शी खान का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दिल्ली में अपना काम छोड़कर वह मेरे गीत के लॉन्च के लिए मुम्बई आई हैं।

सीरत संधू ने बताया कि अर्शी खान और सुनील पाल को धन्यवाद, जो ये लोग अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक्त निकालकर हमारे लिए आए, इन सब की दुआएं हमें मिली हैं तो हमारा गाना हिट है।

सुनील पाल ने कहा कि शादाब खान और सीरत संधू का यह ओरिजिनल गीत वाकई देखने सुनने लायक है। जी म्यूज़िक का भी शुकिया कि ऐसा गाना उन्होंने रिलीज किया। मेरी ओर से पूरी टीम को बधाई। गाने को खूबसूरत लोकेशंस पे शूट किया गया है।

अर्शी खान करेंगी अगले साल शादी

अर्शी खान ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं भी अगले साल शादी करूंगी, दुल्हन बनूंगी। मैं भी अपनी शादी में लिमिटेड लोगों को ही बुलाऊंगी लेकिन मीडिया के तमाम लोग आएंगे। जिन लोगों ने हमें बनाया है, लोग उन्हें बाहर खड़ा रखते हैं, ये बात मुझे बुरी लगती है।

सिंगर कम्पोज़र संजय तिवारी, अनु मलिक और ज्योति जी गेस्ट के रूप में यहां हाजिर थे। सभी ने गाने को पसन्द किया। इस सांग की पीआर एजेन्सी फेम मीडिया है।

————–Fame Media

बिग बॉस फेम अर्शी खान के हाथों शादाब खान व सीरत संधू स्टारर रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो “भीगी भीगी दास्तां” हुआ लांच


Random Photos

The Serial Aisa Bhi Ek Naya Parivar Will Be A Family Drama... Posted by author icon admin Sep 17th, 2019 | Comments Off on The Serial Aisa Bhi Ek Naya Parivar Will Be A Family Drama